फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लोसा के वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ

Sun, 14 Jun 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (लोसा) का 15वां वार्षिक सम्मेलन प्रवासियों के परिचय के साथ शुरू हुआ। पहले दिन लोसा की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दो दिवसीय लोसा सम्मेलन का उद्घाटन समाज सेवी रघुवीर सिंह बिष्ट, लोनिवि के अधिशासी अभियंता विवेक सिंह, पत्रकार सुनील नेगी, गढ़वाल हीरोज के अध्यक्ष अनिल नेगी, रतन नेगी, बीबी नौटियाल, उषा जोशी ने किया। नरेंद्र क्लब में आयोजित सम्मेलन में लोसा की ओर से कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। लैंसडौन की विकास यात्रा व विकास की भावी संभावनाओं पर चर्चा हुई। वक्ता रघुवीर बिष्ट, डॉ, सतीश कालेश्वरी, डॉ. एसएस रावत, पूर्व प्रधानाचार्य व चित्रकार सुरेश वर्मा, सुनील नेगी, लोसा के अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी ने लैंसडौन के विकास में जटिल छावनी अधिनियम को बाधक बताया और अधिनियम के सरलीकरण पर जोर दिया। अधिवेशन में देहरादून से राकेश शर्मा, गाजियाबाद से मोहन डेविस, सीबीआई के पूर्व उपाधीक्षक राष्ट्रपति पदक से सम्मानित वीरेंद्र राणा, डीडी जादुड़ी, महेश वर्मा (दिल्ली), प्रमोद वर्मा (पूना), रजनी वर्मा (जर्मनी), विशाल वर्मा (कर्नाटक) राजीव बड़थ्वाल (पौड़ी), लोसा सचिव अजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें