फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: द्वितीय चरण में टीला काटकर चौड़ा किया जाएगा रेलवे प्लेटफार्म

Thu, 13 Aug 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अमृत भारत स्टेशन योजना के द्वितीय चरण में रेलवे प्लेटफार्म का चौड़ीकरण, फुट ओवरब्रिज निर्माण समेत कई कार्य कराए जाएंगे। इससे प्लेटफार्म पर यात्रियों की आवाजाही सुगम और सुरक्षित होगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण करने के साथ ही प्लेटफार्म का भी नवीनीकरण किया गया है। रेलवे स्टेशन पर एक ही प्लेटफार्म है। नवीनीकरण के दौरान प्लेटफार्म के कुछ हिस्से के संकरा होने की स्थिति को नहीं देखा गया जिसके चलते भूमिगत जलनिकासी की नाली को भी काफी घुमावदार बनाया गया।
दिल्ली से कोटद्वार तक चलने वाली श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस और आनंद विहार से कोटद्वार के लिए चलने वाली कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरने वाले यात्रियों को संकरे प्लेटफार्म पर परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म तक पहुंचने वाले सीढ़ीनुमा रास्ते को यथावत रखते हुए मुख्य हॉल के सामने से फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी द्वितीय चरण में करने की बात कही जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें