फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भीषण गर्मी में सूखे ठंडे पानी की मशीनों के हलक

Thu, 28 May 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गर्मी अपने चरम पर है। पारा 40 के आसपास चल रहा है। धूप में जरा देर ठहरना मुश्किल हो रहा है। कुछ कदम चलते ही हलक सूख रहा है। ऐसे में नगर निगम की ठंडे पानी की मशीनें ठप पड़ी हैं। जहां सरकारी तंत्र राहगीरों को दूर बंद पानी उपलब्ध नहीं कर पा रहा वहीं समाजसेवी राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में लगीं तीलू रौतेली चौक, झंडा चौक और बेस अस्पताल के निकट लगीं ठंडे पानी की मशीनें शोपीस बनी हैं। बेस अस्पताल के पास मशीन से तो कुछ पानी रिस भी रहा था लेकिन झंडा चौक और तीलू रौतेली चौक पर लगी मशीनाें से तो राहगीरों को एक बूंद भी पानी नहीं मिला। यहां चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों तक को पानी नहीं मिल पा रहा था। राहगीरों को आसपास दुकानों से पानी खरीदकर पीने पर मजबूर होना पड़ा।
क्षेत्र में तीन समाजसेवी भाइयों ने राहगीरों के लिए पानी का प्रबंध किया है। वहीं, नगर आयुक्त पीएल शाह ने ठंडे पानी की मशीनों के ठप पड़े होने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने मशीनों से पेयजल की आपूर्ति तत्काल सुचारू कराने की बात कही। वहीं, उन्होंने बताया कि सर्वे कराया जा रहा है। आवश्यक स्थानों पर ठंडे पानी की मशीनें लगवाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें