फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में केवल भट्ट ने जीते तीन पदक

Tue, 03 Feb 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग का बनाया लक्ष्य
विज्ञापन

लैंसडौन। अजमेर (राजस्थान) स्थित स्टेडियम में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड के एथलीट केवल भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर फर्राटा दौड़ में कांस्य पदक, 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक और 4 गुणा 400 रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
राजस्थान से लौटे केवल भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों के चार हजार से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। 54 वर्षीय केवल भट्ट ने बताया कि वे शिक्षक हैं। वे नैनीताल राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अध्यापन के अलावा दौड़ का नियमित अभ्यास भी करते हैं और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल भट्ट की उपलब्धि पर लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी, सचिव अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव बर्थवाल, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, निर्मल रावत आदि ने खुशी व्यक्त की। लैंसडौन में जन्मे केवल भट्ट ने कैंट बोर्ड स्कूल लैंसडौन से हाईस्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज जयहरीखाल से इंटर, डिग्री कॉलेज लैंसडौन से स्नातक की परीक्षा पास की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें