फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पाक कला में राप्रावि मासौं की कौशल्या देवी प्रथम

Thu, 25 Dec 2025 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांवखाल में विकासखंड एकेश्वर के विद्यालयों में कार्यरत भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा मनोज जोशी व प्रधानाचार्य संजय रावत ने किया। बीआरसी समन्वयक यतेंद्र मोहन धस्माना ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भोजन माताओं को बच्चों के लिए बेहतर व्यंजन बनाने व स्थानीय उत्पादों को पीएम पोषण योजना के मेन्यू में शामिल करवाना है। इस अवसर पर हुई पाक कला प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मासौं की कौशल्या देवी ने प्रथम, राप्रावि पिलखेरा की रजनी थपलियाल ने द्वितीय, राप्रावि सिमारखाल की सानिन्दी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें