फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 Apr 2016 07:36 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व पुलिस ने बनेलस्यूं पट्टी के डडोगी गांव में द्वारभाटे में आए लोगों से हुई मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तारी करने के लिए राजस्व पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड शिमला निवासी सरिता शर्मा ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ उसके भाई खातस्यूं पट्टी के रैदुल निवासी अमन कुमार की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 17 अप्रैल को वह रैदुल गांव से द्वारभाटे के लिए अपने भाई संजीत की ससुराल बनेलस्यूं पट्टी के डडोगी गांव आए हुए थे। इसी दिन रात को खाना खाने के बाद संजीत की पत्नी के भाई आशीष, डडोगी निवासी सुदर्शन, खातस्यूं पट्टी के चौरखाल निवासी झगड़ सिंह और एक अन्य ग्रामीण ने  उसके दूसरे भाई अमन कुमार के साथ मारपीट कर दी।

मारपीट में अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया। बाद में उसे पहले श्रीनगर बेस अस्पताल और बाद में जौलीग्रांट देहरादून रेफर किया गया। 19 अप्रैल को उपचार के दौरान जौलीग्रांट में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि इस मामले में सरिता शर्मा की ओर दी गई तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस की ओर डडोगी निवासी आशीष, सुदर्शन, और चौखाल निवासी झगड़ सिंह और एक अन्य ग्रामीण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। उन्होंने बताया कि राजस्व पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें