फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार में एक तहसीलदार के पास चार तहसीलों का चार्ज, न्यायिक कार्य के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की अनदेखी का खामियाजा कोटद्वार तहसील क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। कोटद्वार तहसीलदार का प्रमोशन होने के कारण यहां पिछले करीब तीन महीने से तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा है। वर्तमान में यहां की जिम्मेदारी एक अस्थाई तहसीलदार के भरोसे है। उनके पास चार तहसीलों का चार्ज है, ऐसे में समय पर न्यायिक कार्य नहीं होने पर लोग भटक रहे हैं। दूर-दराज के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले लोग मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन


पौड़ी जिले की सबसे बड़ी तहसील कोटद्वार में तैनात तहसीलदार मनजीत सिंह का प्रमोशन हो गया। इससे गत 27 जून से तहसील में तहसीलदार का पद रिक्त है। जिला प्रशासन ने तहसीलदार सुधा डोभाल की तैनाती कोटद्वार में की है, लेकिन उनके पास पहले से ही कोटद्वार के अलावा सतपुली, यमकेश्वर और जाखणीखाल तहसील का चार्ज है। वे सप्ताह में मात्र दो दिन ही कोटद्वार को दे पा रहीं हैं। इन दिनों अगर विभागीय बैठक और कोर्ट का कार्य हो गया तो फिर तहसील में नहीं आ पातीं हैं। आलम यह है कि तहसील में लोगों के जमीनों के दाखिल खारिज और जमीन संबंधी न्यायिक कार्य नहीं हो पा रहे हैं।



.

कोटद्वार तहसील में स्थाई तहसीलदार की तैनाती नहीं होने पर दिक्कतें आ रही हैं। तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी को लिखा गया है। शीघ्र तहसीलदार की तैनाती होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- सोहन सिंह सैनी, उपजिलाधिकारी कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें