कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के कलसी गांव में गुलदार ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर एक बछिया को निवाला बना लिया। घटना के बाद से गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। ग्रामीण कुंवर सिंह नेगी और बृजमोहन सिंह नेगी ने बताया कि घटना रविवार मध्य रात्रि की है। गांव की पशुपालक ममता देवी पत्नी सुरजीत सिंह की हाल में गाय की बछिया हुई थी। जिसे गोशाला में बांधा हुआ था। रात के समय गुलदार ने गोशाला का दरवाजा तोड़ा और उसे उठा ले गया। कहा कि पीड़ित परिवार की आजीविका पशुपालन और दूध बेचने पर ही निर्भर है। ग्रामीणों ने महिला को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग वन विभाग और प्रशासन से की है। संवाद