फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जीआईसी सारी के विद्यार्थियों को दिए जरूरी टिप्स

Thu, 12 Feb 2026 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सारी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बंगाल इंजीनियरिंग के सेवानिवृत्त सूबेदार हरीश चंद्र गौड़ ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने छात्राओं को सेना में विभिन्न सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार मैंदोला ने बताया कि कार्यक्रम तीन दिन तक जारी रहेगा। दूसरे दिन ऑनलाइन व डिजिटल प्लेटफार्म पर विभिन्न कोर्सेज और कॅरिअर की जानकारी देने के साथ तीसरे व आखरी दिन छात्रों की जिज्ञासा के आधार पर उनकी शंकाओं का समाधान करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन होगा। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के पहले दिन छात्रों की रुचि जान कर उसके संबंध में कॅरिअर के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम संयोजक वंदना पाल की देखरेख में हुए कार्यक्रम में सह संयोजक डॉ. आरती व कुलदीप सिंह रावत का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें