बुधवार को तीसरे दिन नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार के बाजार में कुछ सुधार देखने को मिला। पुलिस की सख्ती के कारण बाजार में कम ही लोग नजर आए। पुलिस ने मास्क न पहनने, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और बेवजह दोपहिया वाहन लेकर घूम रहे 180 लोगों का चालान किया।
बुधवार को तीसरे दिन भी जरूरी सामान की दुकानें दोपहर बारह बजे तक खुली रही। पुलिस की सख्ती के कारण बाजार में राशन, फल सब्जी की फड़ों और ठेलियों में खरीदारी के लिए पिछले दो दिनों की अपेक्षा कम ही लोग नजर आए। हालांकि कोरोना संक्रमण और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों के चलते मेडिकल स्टोर पर दवाइयों के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बाजार में भीड़ कम होने से कोतवाली पुलिस ने भी राहत की सांस ली। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन न करने, मास्क न पहनने और बेवजह दोपहिया वाहनों में घूम रहे 180 लोगों के चालान किया गया।