फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आज धूमधाम से मनेगा इगास महोत्सव

Thu, 19 Nov 2026 11:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/कण्वघाटी। उत्तराखंड का लोकपर्व इगास बग्वाल (बूढ़ी दीपावली) शुक्रवार को कोटद्वार में मालवीय उद्यान और भाबर के झंडीचौड़ स्थित रामलीला मैदान में उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार के मालवीय उद्यान में भाजपा की ओर से इगास महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने बताया कि इगास पर्व उत्तराखंड की लोकआस्था, सांस्कृतिक विरासत और पहाड़ की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। पर्व पर भैलो की रोशनी, ढोल-दमाऊ की गूंज और लोकगीतों की मधुर धुनों के माध्यम से लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इगास महोत्सव का उद्देश्य प्रदेश की गौरवशाली लोकपरंपराओं को संजोना और उन्हें जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सपरिवार महोत्सव में पहुंचकर आयोजन में भागीदारी करने की अपील की।

उधर, भाबर के झंडीचौड़ में शुक्रवार को उल्लास खेल एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से इगास महोत्सव (बूढ़ी दीपावली) धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में क्षेत्र की लोक संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद रजनीश बेबनी ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे झंडीचौड़ स्थित रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के माध्यम से लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इगास पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें