पौड़ी। कंडारा क्षेत्र के झालीमाली में स्थित ओंमकारानंद चंद्रा चिल्ड्रन अकादमी का वार्षिकोत्सव छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति व महिला मंगल दलों के कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी की ओर से विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की गई।
स्वामी ओंकारानंद चंद्रा चिल्ड्रन अकादमी कंडारा झालीमाली के वार्षिकोत्सव का मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति आई पंचमी मौ की बांटी हरियाली जो की..., ए जाण रुकमा मेरा मलेथा की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में ग्राम सभा पैडूल, कमेड़ा, रछूली, डुंगरी, पल्ली गांव, पालसैंण व कंडारा की महिला मंगल दल की ओर से भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर जीआईसी के प्रधानाचार्य मनोज ममगाईं ने विद्यालय के शिक्षण कार्य की सराहना की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र नेगी, समिति के सचिव कुलदीप गुसांई, उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह गुसांई, प्रमोद खंडूड़ी, सावित्री ममगाईं, शैलेश ममगाईं, प्रियंका, दीपक बहुगुणा, अंकित मुडेपी व नवीन रावत आदि मौजूद थे।
शहीद के नाम पर विद्यालय का नामकरण
पौड़ी। स्वामी ओंकारानंद चंद्रा चिल्ड्रन अकादमी कंडारा के झालीमाली विद्यालय के वार्षिकोत्सव में विद्यालय का नाम ऑपरेशन विजय के अमर शहीद अनूप किशोर गुसांई के नाम से किया गया।