विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) का आमरण अनशन चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। संविदा कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने बेमियादी आंदोलन को 20वें दिन भी जारी रखा। भूख हड़ताल पर बैठक इंटक कर्मी दिनेश बहुगुणा को तहसीलदार ने जबरदस्ती धरनास्थल से उठा दिया।
रविवार को भूख हड़ताल पर बैठे दिनेश बहुगुणा को तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने धरनास्थल से उठा दिया। तहसीलदार ने बताया कि उनका शुगर व कीटोन लेबल कम होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जबकि आंदोलनरत अन्य कर्मचारी धरनास्थल पर मौजूद हैं। इलाज कर रहे डॉ. डीपी जोशी ने कहा कि वह बहुगुणा खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार तक कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई तो प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर नितिन बहुगुणा, संजय रावत, अनिल थपलियाल, पुरुषोत्तम पांडे, नितिन काला, सुमन थपलियाल, पूजा, आरती, विकास कुमार, जितेंद्र राणा, रामस्वरूप, अजय भट्ट, धर्म सिंह मियां, पूनम, प्रतिभा और दीनदयाल रावत मौजूद थे। ब्यूरो