फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने कार्यशाला में बनाए लजीज लेबनीज व्यंजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। आईएचएमएस संस्थान में शनिवार को लेबनान देश के व्यंजनों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने एक से बढ़कर एक लेबनीज व्यंजन परोसे।

उद्घाटन करने के बाद संस्थान के ईडी अजय राज नेगी ने कहा संस्थान में होटल मैनेजमेंट कोर्स के छात्र-छात्राओं को देश-विदेश के पांच सितारा होटल में नौकरी के लिए तैयार किया जाता है। उसी के तहत विभिन्न देशों की डिश तैयार करना सिखाई जाती है। होटल मैनेजमेंट विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विजय पंत और अतुल कुमार की देखरेख में छात्रों ने लेबनीज डिश बनाई। बेकरी लैब में छात्रों को व्यंजन की तैयारी और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए पाक कला सिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच घंटे तक चली कार्यशाला में छात्रों ने लेबनान में प्रचलित गार्लिक ब्रेड, साफ्ट रोल्स, हार्ड रोल्स, फ्रेंच ब्रेड, फोकासिया, सूप स्टिक, ब्राउन ब्रेड और पीटा ब्रेड बनाईं। लेबनीज व्यंजन में हामोस, बाबा बनोस, फलाफल, चिकपीस सैलेड आदि लजीज व्यंजनों को बनाकर आकर्षक तरीके से प्रदर्शन किया। काॅलेज स्टाफ ने अवलोकन कर सराहना की। डायरेक्टर एडमिन ले. कर्नल बीएस गुसाईं, पीआरओ नरेश थपलियाल, होटल मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष अंकित कुकरेती, असिस्टेंट प्रोफेसर सपना रौथाण, गुरदीप सिंह, राहुल गुसाईं, वेद प्रकाश और वंदना आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें