बीईएल रोड स्थित एक होटल की रसोई में शनिवार शाम आग लगने से वहां तैनात कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी अनिल त्यागी ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे राजहंस होटल के एक कमरे में आग लगने की जानकारी मिली थी। अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। होटल इन दिनों बंद चल रहा है। होटल के एक साइड में बने हट्स के एक कमरे में रसोई का सामान रखा हुआ था, जहां आग लग गई। आग बुझाने वाली टीम में पुष्पेंद्र सिंह, अनुसूया प्रसाद गौड़, भगत सिंह, संदीप कुमार और प्रदीप कुमार शामिल रहे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।