फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया होटल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लैंसडौन। होटल निर्माण में अनियमितताओं का मामला प्रकाश में आने पर उपजिलाधिकारी लैंसडौन ने जयहरीखाल के होटल क्लाउड इन को सीज कर दिया है। अनियमितताओं का मामला सामने आने पर दो दिन पहले ही जिलाधिकारी पौड़ी ने भी होटल का स्वयं निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अनियमितताओं की पुष्टि होने पर उपजिलाधिकारी लैंसडौन शालिनी मौर्य ने राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर होटल सीज करने की कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि जिला पंचायत से तीन मंजिल होटल निर्माण की मंजूरी मिली थी, जबकि 10 मंजिल तक होटल का निर्माण कर लिया गया था। इसके साथ ही सरकारी भूमि, रौले पर भी अतिक्रमण मिला था। क्षेत्र में होटल सीज किए जाने की कार्रवाई खासी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल बताया जा रहा है कि अप्रैल में नवनिर्मित होटल का उद्घाटन होना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें