फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छुट्टी के बाद खुले अस्पताल, ओपीडी हुई 700 पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को राजकीय बेस अस्पताल खुला, तो मरीजों की खासी भीड़ नजर आई। सामान्य दिनों से 25 से 30 फीसदी मरीज अधिक पहुंचे। गनीमत रही कि फिजिशियन को छोड़कर सभी चिकित्सक अस्पताल में उपलब्ध रहे। जिससे मरीजों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

मंगलवार सुबह आठ बजे अस्पताल खुला, कई मरीज अस्पताल पहुंचे हुए थे। एक-एक कर सभी चिकित्सक अस्पताल पहुंचे। समय के साथ मरीजों की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर 1:30 बजे तक 700 से अधिक मरीजों ने चिकित्सीय परामर्श और उपचार के लिए पंजीकरण कराया था। बच्चे को गोद में लेकर खड़ी एक महिला ने बताया कि चिकित्सक तो जल्दी-जल्दी मरीजों को देख रहे हैं, लेकिन भीड़ ज्यादा होने से उन्हें और उनकी तरह कई मरीजों को बैठने की जगह तक नहीं मिल पा रही। वहीं, अस्थि विभाग में डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. वीसी काला के चैंबर और इंजेक्शन कक्ष में भी मरीजों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इमरजेंसी वार्ड में भी आकस्मिक उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों की काफी भीड़ रही। दोपहर दो बजे अस्पताल का समय समाप्त होने के बाद तक भी मरीजों के होने से चिकित्सक डटे रहे। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जेसी ध्यानी ने बताया कि मार्च महीने की शुरुआत से चिकित्सीय अवकाश पर हैं। घुटनों के ऑपरेशन के चलते उनके अभी नहीं लौटने से मरीजों को अस्पताल के अन्य चिकित्सकों से उपचार कराने पर विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें