कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत पीएमश्री जीआईसी बल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रदेश में अव्वल रहे छात्र गणेश को सम्मानित किया गया। सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रमिला बलूनी, ज्येष्ठ प्रमुख सुनील नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह, ग्राम प्रधान रजनी देवी, भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ की सह संयोजक मधुसूदन बलूनी ने गणेश को सम्मानित कर उनकी मार्गदर्शक व बुआ रामप्यारी देवी को बधाई दी। प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने कहा कि गणेश ने प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जहां विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।