फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ोतरी में गड़बड़ी की शिकायत

Fri, 18 Nov 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मनरेगा कर्मियों ने संबंधित विभाग पर मनरेगा कार्मिकों के मानदेय आवंटन में गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की पुरजोर मांग की है। 
विज्ञापन


डीएम व जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा को सौंपे गए ज्ञापन में कार्मिकों ने बताया कि वे 2008-09 से विभाग में मनरेगा योजना के अंतर्गत डीपीओ, कनिष्ठ अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर आपरेटर के पद पर संविदा पर कार्यरत हैं। बताया कि प्रमुुख सचिव ग्राम्य विकास की ओर से 14 जून-2016 को सभी मुख्य विकास अधिकारियों को सभी मनरेगा कर्मियों के 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी के शासनादेश जारी किए गए।

आरोप है कि विभाग द्वारा डीपीओ को छोड़कर किसी भी अन्य कर्मचारी को इसका लाभ नहीं दिया गया। उन्होंने मनरेगा कर्मियों को बढ़ोतरी का लाभ दिलाने व मामले की जांच की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी भी दी गई है। ज्ञापन में कनिष्ठ अभियंता एस. रावत, सतीश आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर, जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने सीडीओ व डीडीओ को मामले में शीघ्र यथोचित कार्रवाई के लिखित आदेेश जारी किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें