श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर मेें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सामाजिक योगदान देने वाले लोगों सहित संकाय सदस्यों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
कालेज के प्राचार्य डा. चंद्रमोहन के हाथों कालेज के टापर्स पुरस्कृत हुए। इसमें वर्ष 2008 बैच से 2013 बैच के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पूर्व छात्र भगत सिंह लाली, चारु, मोहिनी, चारु जखवाली, इशिता गुप्ता, अमित भंडारी, आंकाक्षा नौटियाल, मयंक, श्रद्धा, अराधना, मोहिता, प्रिया, इशिता, एकता रावत, कल्पना शर्मा, दीपक चंद्र, सुमित्रा, मनु तोमर, गीता जोशी, एश्वर्या, वंदना भट्ट, शिवानी गुंसाई और आंकाक्षा को पुरस्कृत किया गया। पूर्व सैन्य कर्मी जगदीश प्रसाद भट्ट, भगत सिंह रावत व नारायण सिंह रावत को भी सम्मानित किया। कालेज की फोरेंसिक मेडिसिन विभाग की एचओडी प्रो. रेनूबाला, अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट विक्रम सिंह चौहान और बेस अस्पताल के प्रथम सर्जन डा. एमएन गैराला का कार्यक्रम में सम्मान किया गया। इसके अलावा 10 संकाय सदस्यों को भी पुरस्कार दिए गए।
न्यूज लेटर की शुरुआत :
15 अगस्त को राजकीय मेडिकल कालेज के प्रथम न्यूज लेटर की शुरुआत की गई। प्रथम अंक मई-अगस्त 2016 का प्रकाशित हुआ। इसमें चार माह की मेडिकल कालेज की गतिविधियां और उपलब्धियां प्रकाशित की गई हैं। प्रो. रावत ने बताया कि प्रत्येक चार माह में उक्त पत्रिका प्रकाशित होगी। इसकी जिम्मेदारी डा. सचिन सोनी को दी गई है।