फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हिमांशु, प्रियांशु और वरुण का राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए चयन

Sun, 21 Dec 2025 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। जीआईसी झंडीचौड़ उत्तरी में अध्ययनरत हिमांशु, प्रियांशु और वरुण का राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सुरेश सिंह और राकेश कंडवाल के नेतृत्व में 11 दिसंबर को जीआईसी झंडीचौड़ उत्तरी के 9 छात्रों ने ऋषिकेश में आयोजित राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में प्रियांशु एवं वरुण को रिदमिक पेयर में गोल्ड, हिमांशु एवं गणेश को रिदमिक पेयर में सिल्वर, हिमांशु एवं गणेश को ही आर्टिस्टिक पेयर में सिल्वर, सागर को सोलो आर्टिस्टिक में सिल्वर, अभय को सोलो आर्टिस्टिक में कांस्य पदक, हिमांशु को ट्रेडिशनल में कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में पौड़ी के योगार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हिमांशु, प्रियांशु और वरुण का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। तीनों छात्र जनवरी, 2026 में त्रिपुरा में होने वाली राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें