II- पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने घायल युवकों को भेजा अस्पताल
I
I I
Iपुराना हरिद्वार मार्ग पर रविवार को गाजीवाली स्थित हिमालयन मॉडर्न स्कूल के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही बाइक दूर जा गिरी और दोनों युवक सड़क किनारे छिटक गए।
I
Iस्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। चंडीघाट चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को मौके पर भेजा गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भेज दिया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।I