फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रग्बी ट्रायल में हेरिटेज एकेडमी के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Tue, 03 Feb 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रुड़की में आयोजित अस्मिता नॉर्थ जोन रग्बी ट्रायल में हेरिटेज एकेडमी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले ओडिशा में खेली गई 10वीं सब-जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में भी एकेडमी के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया था।
विज्ञापन

रुड़की स्थित सोनाली रग्बी ग्राउंड में हुए रग्बी ट्रायल में विभिन्न जिलों से आई खिलाड़ियों में हेरिटेज एकेडमी कोटद्वार की ओर से 10 बालिकाएं शामिल हुईं। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद हेरिटेज एकेडमी की रिया कटारिया (अंडर-15 वर्ग) और सृष्टि (अंडर-18) का चयन नॉर्थ जोन टीम के लिए किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले 16 से 21 जनवरी तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित 10वीं सब-जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप 2025 में हेरिटेज एकेडमी से बालिका वर्ग में हरमन और रिया कटारिया एवं बालक वर्ग में अभिज्ञान ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें