फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हेरिटेज एकेडमी बनी आईएचएमएस स्टार क्वेस्ट की चैंपियन

Wed, 18 Nov 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

23 विद्यालयों के 524 छात्र-छात्राओं ने 12 प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी

कोटद्वार। आईएचएमएस की ओर से आयोजित अंतरविद्यालयी स्टार क्वेस्ट प्रतियोगिता में हेरिटेज एकेडमी ने चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय ने दो प्रतियोगिताओं में प्रथम और दो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 23 विद्यालयों के 524 छात्र-छात्राओं ने 12 प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

आईएचएमएस में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध निदेशक बीएस नेगी ने किया। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में रील बाजी में हेरिटेज एकेडमी प्रथम, बाल भारती द्वितीय और जेपी इंटर कॉलेज तृतीय रहा। जूनियर मास्टर शेफ (बिना आग के खाना बनाना) में डीएवी स्कूल, जीजीआईसी कोटद्वार और ज्ञान भारती ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। आग वर्ग में डीएवी प्रथम, हेरिटेज द्वितीय और बाल भारती स्कूल तृतीय रहा। वेस्ट टू वॉव में आरसीडी स्कूल प्रथम रहा। बिजनेस क्विज में एसजीआरआर लालपानी ने बाजी मारी। रंग तरंग में आरसीडी स्कूल प्रथम रहा। इसके अलावा इनोटेक में डैफोडिल्स, पोस्टर मेकिंग में डीएवी, ऑनलाइन गेमिंग में जेपी इंटर कॉलेज, वादन एवं गायन में हेरिटेज एकेडमी, नृत्य में कॉन्वेंट स्कूल और रैंप वॉक में ज्ञान भारती स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की प्रतिभागी को बेहतर नृत्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। डायरेक्टर अक्षिता नेगी, प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, समन्वयक डॉ. सुरेंद्र जगवान सहित कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रबंध निदेशक बीएस नेगी ने विजेता विद्यालय को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें