फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर धमका हाथियों का झुंड, दो घंटे तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास हाथियों का झुंड आ गया, जिससे यहां दो घंटे तक जाम लग गया। सुबह घूमने निकले लोगों ने विपरीत दिशा में दौड़ लगाकर जान बचाई। वन कर्मियों ने बमुश्किल हाथियों को जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे कोटद्वार-दुगड्डा के बीच सिद्धबली के पास हाथियों का झुंड अचानक यातायात के बीच धमक गया। उस समय कई लोग सड़क पर घूम रहे थे। हाथियों को देखकर उन्होंने दौड़ लगा दी। वाहन चालक सड़क पर ही रुक गए। करीब दो घंटे तक हाथी एनएच पर डटे रहे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने वाहनों को पीछे कर हाथियों के लिए जंगल जाने का रास्ता बनाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। कोटद्वार रेंज के डिप्टी रेंजर याकूब अली ने बताया कि कोटद्वार-दुगड्डा के बीच करीब पांच किमी. हाथी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां अक्सर हाथी नदी में जाने के लिए हाईवे को पार करते हैं, जिस कारण ऐसी समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें