कोटद्वार। ग्रास्टनगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिन में हाथियों के झुंड के आबादी के बेहद करीब पहुंचने से लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथियों ने कई घरों के गेट और दरवाजे तोड़ने के साथ पेयजल पाइपलाइन को भी क्षतिग्रस्त किया है। मंजू देवी, इंदु देवी और मनीषा गोयल के घरों को नुकसान पहुंचने की जानकारी दी गई। क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी ने भी चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलदार अक्सर घरों के आसपास दिखाई दे रहा है जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित हैं। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि ग्रास्टनगंज, कोटड़ीढांग, सनेह, रतनपुर, कुंभीचौड़ और रामपुर क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों के आबादी में आने की शिकायतें मिल रही हैं। संवाद