कोटद्वार। एकेश्वर के इंटर कॉलेज सुरखेत में समान नागरिक संहिता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। निबंध प्रतियोगिता में हेमलता, पोस्टर में जीविका, प्रेरणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि समान नागरिक संहिता एक ऐसा कानूनी ढांचा है, जो विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने और उत्तराधिकार जैसे व्यक्तिगत मामलों के लिए धर्म, जाति या लिंग की परवाह किए बिना सभी भारतीय नागरिकों पर एक समान कानून लागू करने की वकालत करता है। यूसीसी का उद्देश्य धर्मनिरपेक्षता और समानता को बढ़ावा देना है और यह भारतीय संविधान के भाग चार के अनुच्छेद 44 में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों का हिस्सा है।
निबंध प्रतियोगिता में कुमारी हेमलता ने प्रथम, अंशु रावत ने द्वितीय, किरन और आकाश रावत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी जीविका, निशा, शिवानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में कुमारी प्रेरणा ने प्रथम, आरुषी ने द्वितीय हिमानी व कनिष्का ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। वाद -विवाद प्रतियोगिता की पहली टीम में स्वाति ने यूसीसी के पक्ष में और सिमरन ने विपक्ष में विचार रखे। दूसरी टीम की कुमारी श्वेता ने यूसीसी के सकारात्मक पक्ष पर और कुमारी अस्मिता नेगी ने यूसीसी के दुष्परिणामों पर विचार व्यक्त किए। संवाद