कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी बल्ली में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से हेमा देवी को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में बचन सिंह, सीता भंडारी, सुरेश सिंह को चुना गया। बैठक में प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने पिछले सत्र की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सुषमा रावत, पीटीए संरक्षक जेपी बेबनी, अभिभावक व विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। संवाद