फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तीलू रौतेली चौक पर खड़े हो रहे भारी वाहन

Sat, 09 May 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
चौराहे पर खड़ी हो रहीं रोडवेज बसें, राहगीरों और स्कूली बच्चों को खतरा
विज्ञापन

कोटद्वार। नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहनों के खड़े होने और सड़क से ही प्राइवेट मैक्स वाहनों का संचालन होने से न केवल आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है बल्कि दुर्घटना की भी आशंका बनी है।
रोडवेज डिपो से कोटद्वार डिपो के अलावा उत्तराखंड के कुछ अन्य डिपो की ही बसों का संचालन हो रहा है। उत्तर प्रदेश की अधिकांश बसें डिपो पर न पहुंचकर तीलू रौतेली चौक से ही नजीबाबाद के लिए लौट रही हैं। गंतव्य की ओर जल्दी जाने के प्रयास में कई लोग तीलू रौतेली चौक पहुंचकर बसों की प्रतीक्षा करने के लिए सड़क किनारे खड़े हो रहे हैं। यात्रियों को बस में सवार करने के लिए यूपी और उत्तराखंड की रोडवेज बसें तीलू रौतेली चौक पर अतिरिक्त समय के लिए रुक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इससे चंद कदम दूर नजीबाबाद मार्ग पर सड़क किनारे से ही प्राइवेट मैक्स वाहनों का संचालन हो रहा है। इन वाहनों की लंबी कतार और अचानक से दरवाजा खोलने, अन्य वाहनों इनसे सटाकर खड़ा कर सामान लोड करने से आवागमन में बाधा के साथ ही दुर्घटना का डर भी बन रहा है। इस जगह दो विद्यालय स्थित होने से अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों प्रताप सिंह, अमित गौड़, गौरव अग्रवाल, शराफत अली, अभिभावकों मोहसिन, अरविंद, महबूब, संदीप ने यातायात पुलिस से इन हालात में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें