प्रदेश के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज कल्याण मंत्री का तीन दिवसीय कोटद्वार विधानसभा का सघन भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। वह शुक्रवार से तीन दिवसीय सघन भ्रमण शुरू करेंगे।
मीडिया प्रभारी चंद्रेश लखेड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी 5 फरवरी की शाम कोटद्वार पहुंचेंगे। 6 फरवरी 2016 को लोक निर्माण विश्रामगृह में सुबह दस बजे कण्वाश्रम के समग्र विकास के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसी दिन दोपहर एक बजे देवी मंदिर के निकट खुलने वाले जिला सहकारी बैंक की शाखा का उद्घाटन किया जाएगा। सात फरवरी को सांय साढे़ तीन बजे उमरावपुर में जनता दरबार लगाकर अधिकारियों की मौजूदगी में आम जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। आठ फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री सुबह ग्यारह बजे कोटद्वार स्थित सिडकुल औद्योगिक इकाइयों के स्वामियों एवं महाप्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित करेंगे। दोपहर दो बजे प्रबंध निदेशक आईएमपी, सीएल से भेंट की जाएगी। इसी दिन साढे़ तीन बजे खूनीबड़ में लोगों को भूमि स्वामित्व के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को भी सुना जाएगा।