फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी कलालघाटी होगा स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस: ऋतु खंडूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून में आयोजित एनएचएम के अधिकारियों की बैठक में कोटद्वार भाबर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कलालघाटी में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य व एनएचएम के निदेशक आर राजेश कुमार से विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कलालघाटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में 3500 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध है। केंद्र सरकार की ओर से एनएचएम उत्तराखंड को पौड़ी गढ़वाल जिले के लिए सात ट्रांजिट हॉस्टल अनुमोदित किए गए हैं जिसमें से एक ट्रांजिट हॉस्टल पीएचसी कलालघाटी में बनाने, केंद्र की योजना इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज फेस-2 (ईसीआरपी-द्वितीय) के अंतर्गत 32 बेड के पीडियाट्रिक केयर यूनिट को यहां स्थापित करने की अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने पीएचसी कलालघाटी में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) बनाने के लिए कार्रवाई करने को कहा। बताया गया कि उनकी ओर से इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को भी पत्र लिखा गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में बेस अस्पताल कोटद्वार में जल्द से जल्द स्पेशलिस्ट डॉक्टर नियुक्त करने को कहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तकनीकी सलाहकार डॉ. अभय कुमार सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें