फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार रेंज में पहाड़ी से गिरकर हथिनी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में पहाड़ी से गिरकर एक हथिनी की मौत हो गई। वन विभाग ने हथिनी का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफना दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को कोटद्वार रेंज की लालपानी बीट में गश्त के दौरान वन कर्मियों को एक हथनी पहाड़ी ने नीचे पड़ी हुई दिखाई दी। उन्होंने काफी देर तक उस पर नजर रखी, लेकिन उस पर कोई हरकत नहीं होने पर वे हथिनी के करीब गए। जहां पर हथनी मृत अवस्था में मिली। उन्होंने इसकी जानकारी रेंज अधिकारी समेत विभाग के आला अधिकारियों को दी। इसके बाद डीएफओ समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पशु चिकित्सकों से हथनी का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

कोटद्वार रेंज अधिकारी शीतल वैद्य ने बताया कि शुक्रवार को रेंज के लालपानी बीट मेें एक 15 वर्षीय हथिनी पहाड़ी से गिर गई, सिर के बल गिरने से उसकी मौत हो गई। हथनी के सभी अंग सुरक्षित हैं। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें