श्रीनगर। राजनीति में कब कौन किस करवट बैठ जाए और कब कौन सी बात भारी पड़ जाए, यह कहा नहीं जा सकता है। पूर्व कबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत के मामले में ऐसा ही हो रहा है। हरक सिंह से संबंधित जिन न्यूज क्लिप और अखबारों की कटिंग को पहले भाजपाई कांग्रेसी को चिढ़ाने के लिए भेजते थे। अब वही वीडियो और कटिंग्स से कांग्रेसी भाजपाइयों पर हमला कर रहे हैं।
भाजपा और कांग्रेस शासनकाल में मंत्री पदों पर रहे, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हरक सिंह रावत शुरू से गढ़वाल के चर्चित नेता रहे हैं। उनके बयानों और जगह-जगह भिड़ने की आदतों ने समय-समय पर राजनीति को गर्माया है। हरक पर रेप का आरोप लगने के बाद उनसे संबंधित घटनाओं के वीडियो और अखबारों की सुर्खियां सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
इनमें से सबसे अधिक भाजपा नेता धन सिंह रावत का हरक के खिलाफ आपत्तिजनक इंटरव्यू और हरक के पुलिसकर्मियों से भिड़ने वाले वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। यह वही वीडियो हैं, जो कभी भाजपाई कांग्रेसियों को भेजकर नीचा दिखाने की कोशिश करते थे। हरक के भाजपा में आने के बाद कांग्रेसी और हरक के विरोधी इसे भाजपाइयों को भेजकर उन्हे चिढ़ा रहे हैं।
क्या है वीडियो में
भाजपा नेता डा. धन सिंह रावत एक चैनल को साक्षात्कार देते हुए कह रहे हैं कि हरक सिंह की छवि बहुत खराब है। कोई भी लड़की भागती है, तो लोग सबसे पहले यह कहते हैं कि कहीं हरक सिंह तो उठाकर नहीं ले गया उसे। उनकी छवि के कारण उनको वोट नहीं पड़ेे। वहीं दूसरे वीडियो फुटेज में हरक सिंह पुलिस कर्मियों से लाठी छीनते और भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों वीडियो हैं काफी पुराने, लेकिन लोग इनको देखकर खूब चटकारे ले रहे हैं।
जारी