फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सीता की खोज में लंका पहुंचे हनुमान, अशोक वाटिका में मचाया उत्पात

Wed, 28 Oct 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के चैलूसैंण बाजार में श्री नागदेव गढ़ी आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के आठवें दिन हनुमान के अशोक वाटिका में पहुंचने और माता सीता से भेंट करने की लीला का मंचन किया गया। रामलीला का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा ने रिबन काटकर किया। मंचन के दौरान माता सीता की खोज करते हुए हनुमान अशोक वाटिका पहुंचे। वहां उन्होंने पेड़ों को तोड़कर और फल खाकर उत्पात मचाया। इसके बाद हनुमान ने माता सीता को भगवान श्रीराम की मुद्रिका दिखाई और उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रभु श्रीराम जल्द ही रावण की कैद से उन्हें मुक्त कराने आएंगे। हनुमान और सीता की भेंट के भावुक दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर गौरव सुयाल, परमानंद, रिची सुयाल, अशोक डबराल, सूर सिंह और अनिरुद्ध भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें