हंस कल्चरल सेंटर की ओर से गरीब परिवार के जरूरतमदों को शिक्षा और चिकित्सा के लिए करीब नौ लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने संस्था की ओर से जरूरतमंदों को चेेक वितरित किए।
शुक्रवार को नजीबाबाद रोड स्थित संस्थान के कार्यालय में आयोजित समारोह में विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि हंस कल्चरल संस्था प्रदेश में चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में गरीब व असहाय लोगों की आर्थिक सहायता कर समाज सेवा की सच्ची मिशाल कायम कर रही है।
उन्होंने कहा कि संस्था की प्रेरणाश्रोत माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज व एमडी श्वेता रावत के प्रयासों से आर्थिक सहायता मिलने के कारण सैकड़ों लोगों को नया जीवन मिला है तथा हजारों गरीब बच्चे आज अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इससे पूर्व संस्था के कार्यालय में पहुंचने पर संस्था के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें पुष्प भेंट कर व शॉल पहनाकर स्वागत किया।
हिंदी न्यूज़ के लिए पढ़ते रहिये अमर उजाला
इस अवसर पर 17 लोगों को करीब आठ लाख 85 हजार रुपये के चेेक वितरित किए गए। इसके अलावा ज्वालपा देवी मंदिर समिति के सदस्य सत्यप्रकाश थपलियाल को डेढ़ लाख रुपये का चेक माताश्री मंगला जी द्वारा ज्वालपा धाम के संस्कृत विद्यालय के गरीब बच्चों के भोजन व्यवस्था के लिए दिए गए। साथ ही विकलांग धर्मेंद्र ग्राम रिंग्वाड़ी एवं सरिता बडोला कोटद्वार को व्हील चेयर दी गई। इस मौके पर कार्यालय प्रशासनिक प्रबंधक दिनेश रावत, एडवोकेट अनिल खंतवाल एवं कार्यालय के कार्यकर्ता परनीत कौर, पूनम कश्यप, धीरेंद्र राणा, जितेंद्र चौहान, अरशद बेग आदि मौजूद थे।