फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सड़क की चौड़ाई कम होने से अटका हैंडपंप बोरिंग का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में उठ चुका है द्वारीखाल-बरसूड़ी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत द्वारीखाल-बरसूड़ी मोटर मार्ग की शुरुआती 500 मीटर हिस्से की कम चौड़ाई ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मार्ग संकरा होने के कारण हैंडपंप बोरिंग मशीन के वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे गांव में हैंडपंप निर्माण का काम लंबित है और ग्रामीणों को पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

क्षेत्रवासियों की मांग पर शासन ने सात किलोमीटर लंबे द्वारीखाल-बरसूड़ी मोटर मार्ग के निर्माण को मंजूरी देते हुए 280.55 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार ने 15 मार्च 2020 से 14 दिसंबर 2020 के बीच मार्ग का निर्माण कराया। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग के शुरुआती हिस्से की चौड़ाई छह मीटर के मानक के अनुरूप नहीं होने से बोरिंग मशीन के वाहन गांवों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे हैंडपंप निर्माण प्रभावित है और ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार के अधिकारियों से मार्ग के शुरुआती हिस्से को चौड़ा कराने की मांग की है। इससे पहले जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, ऊषा रावत, प्रधान बिमला देवी, रश्मि, हेमलता, मीनाक्षी देवी और सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी समस्या उठाई थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन




द्वारीखाल मुख्य बाजार में कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति संपर्क मार्ग पर दुकान और भवन बनाए गए हैं। कुछ लोग अतिक्रमण हटा चुके हैं। अब एक भवन को हटाया जाना है। इस संबंध में पूर्व में एसडीएम सतपुली को पत्र भेजा गया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा अनुस्मारक पत्र भेजा जा रहा है।
-सुधीर कुमार ममगाईं, ईई, पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें