फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: झंडीचौड़ में गुलदार ने गाभिन गाय को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-37 पश्चिमी झंडीचौड़ में बुधवार रात को गुलदार ने एक गाभिन गाय को मार डाला। गुलदार के आतंक से क्षेत्रवासियों में दहशत बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पीड़ित पशुपालक को पशु क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।

पूर्व पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि बुधवार रात को गुलदार ने पशुपालक मुकेश प्रसाद की गाभिन गाय को घर के पास ही खेत में मार डाला। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से जंगल से सटे इलाके में गुलदार की धमक बनी हुई है। शाम ढलते ही हाथी, गुलदार, बंदर आदि जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में किसानों की फसल व पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कहा कि इस संबंध में लैंसडाैन वन प्रभाग के डीएफओ को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इससे पहले भी गुलदार कई पालतू जानवरों को मार चुका है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने व पशु पालक को पशु क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। कहा कि लोनिवि की सड़क में काफी झाड़ियां उगी हुई हैं। जिससे आवाजाही करते वक्त खतरा बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से झाड़ी कटान करने की मांग भी की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें