फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छुट्टी के बाद विद्यालय परिसर में घुसा गुलदार, स्टाफ ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज देवीखाल (भयांसू) व निकटवर्ती क्षेत्र में गुलदार का खतरा बना हुआ है। बृहस्पतिवार को एक पालतू पशु को घायल करने के बाद गुलदार कॉलेज परिसर में घुस गया। गनीमत रही कि तब तक विद्यालय की छुट्टी होने के कारण बच्चे घर चले गए थे और विद्यालय में केवल शिक्षक ही मौजूद थे। शिक्षकों ने शोचर मचाकर गुलदार को भगाया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार की लैंसडौन रेंज की सीमा में स्थित इंटर कॉलेज देवीखाल (भंयासू) में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अवकाश के बाद अचानक गुलदार कॉलेज परिसर में घुस गया। मौके पर मौजूद स्टाफ ने शोर मचाया, जिस पर गुलदार पास की ही झाड़ियों में भाग गया। इससे पहले गुलदार ने विद्यालय कैंपस के निकट एक पालतू पशु पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने पालतू पशु को बचाने के लिए शोच मचाया। जिस पर गुलदार उसे छोड़कर कॉलेज परिसर में घुस गया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि तब तक विद्यालय की छुट्टी हो चुकी थी और छात्र-छात्राएं विद्यालय से जा चुके थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। विद्यालय में वर्तमान में 116 छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गुलदार की मूवमेंट बनी हुई है। बृहस्पतिवार दोपहर छुट्टी के बाद विद्यालय में गुलदार घुस गया था। वह पशुओं को भी मार रहा है। दुगड्डा कस्बावासियों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने गुलदार के हमलों से आमजन को बचाने के लिए वन विभाग से क्षेत्र में गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें