फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पर गुलदार ने किया हमला, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के कण्वाश्रम क्षेत्र में गुलदार ने बाइक सवार एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में युवक की पत्नी और बेटे को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के फॉरेस्टर नरेंद्र भट्ट ने बताया कि सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे रामबहादुर (42) पुत्र मोती सिंह बाइक पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ कण्वाश्रम से उदयरामपुर अपने घर आ रहा था। तभी रास्ते में वन विभाग की नर्सरी के समीप गुलदार ने बाइक सवार पर छलांग लगा दी। गुलदार को देख युवक के होश उड़ गए और पति-पत्नी शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गुलदार मालन नदी की ओर भाग गया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया, जबकि पत्नी और बेटे पर हल्की खरोचें आई हैं। स्थानीय लोग युवक को निजी चिकित्सालय ले गए और प्राथमिक उपचार करवाया। उसके बाद उन्होंने युवक को आपातकालीन सेवा 108 की मदद से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार भेज दिया। पार्षद शैलेश शैलेेंद्र डबराल, बृजेश कुमार, हिमांशु देवलाल, अजय कुमार, सरोज देवी का कहना है कि कण्वाश्रम स्थित डियर पार्क से जुड़े क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी बनी रहती है। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में जंगली जानवरों से सावधानी बरतने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगवाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायल युवक और अन्य परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें