फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने एक और बच्चे को मार डाला

Thu, 04 Feb 2016 09:43 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कफोलस्यूं पट्टी के सरक्याणा वल्ला गांव में सात वर्षीय बालक को गुलदार ने मार डाला। वह अपनी मां के साथ घर से सौ मीटर दूर गाय लेने के लिए गया था। घटना के 15 घंटे के बाद बालक का अधखाया शव गांव से दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला। गांव में शिकारी दल तैनात करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया।  
विज्ञापन

कल्जीखाल ब्लाक के सरक्याणा वल्ला गांव निवासी नरेंद्र रावत का सात वर्षीय पुत्र सुमित अपनी मां के साथ बुधवार शाम को करीब पांच बजे घर से करीब सौ मीटर दूर बंजर खेतों में गाय लेने गया था। बाद में मां लक्ष्मी देवी ने उसे घर भेज दिया। शाम को करीब साढे़ छह बजे जब लक्ष्मी घर आई तो पता चला सुमित घर नहीं पहुंचा है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने सुमित को तलाशना शुरू किया। वन और राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। रात में सुमित की चप्पल और पैजामा तो रास्ते से कुछ दूर पड़े मिले, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। काफी तलाशने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह साढे़ आठ बजे सुमित का अधखाया शव घर से करीब दो सौ मीटर नीचे झाड़ियों में मिला।
गुलदार ने शव के निचले हिस्से को पूरी तरह खाया हुआ था। शव मिलने के काफी देर बाद भी प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बाद में पहुंचे तहसीलदार आशीष  घिल्डियाल और रेंजर केसी थपलियाल को भी लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत मोहन बिष्ट, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, चंद्रमोहन सिंह, दिनेश सिंह ने डीएफओ को बुलाने की मांग की। करीब 12 बजे डीएफओ रमेश चंद्र और एसडीओ सुबोध काला के पहुंचने के बाद भी लोग नहीं माने। उनका कहना था कि गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने और गांव में शिकारी दल तैनात होने के बाद ही वह शव को उठाने  देंगे। डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि गुलदार आदमखोर घोषित हो गया है। शिकारी जॉय हुकिल को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें