गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के रुड़की, हरिद्वार और देहरादून के अधिकारियों की एक टीम ने कोटद्वार में चार ट्रांसपोर्टरों के दफ्तरों में छापेमारी कर व्यापारियों के सामान और बिलों की जांच की। इस मौके पर अधिकारी कई व्यापारियों के बिलों की फोटोकॉपी साथ ले गए। छापेमारी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
जीएसटी की संयुक्त कमिश्नर सुनीता पांडे ने बताया कि सचल दलों और अन्य स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर कोटद्वार, रुड़की और हरिद्वार में एक साथ बड़े ट्रांसपोर्टरों के यहां कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि कम वैल्यू दिखाकर टैक्स चोरी कर माल की आपूर्ति की सूचनाएं विभाग को मिली थी। ट्रांसपोर्टर मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि छापेमारी और जांच की कार्रवाई सुबह आठ बजे से दो बजे तक चली।