फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में जल्द खुलेगी रिपोर्टिंग जीआरपी चौकी, फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार स्थित रेलवे स्टेशन पर जल्द ही जीआरपी की रिपोर्टिंग चौकी खुलेगी। शनिवार को उत्तराखंड में रेलवे पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। एएसपी ने रेलवे की जमीन पर बनी अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड में जीआरपी के एसपी का दायित्व देख रहे एएसपी मनोज कुमार कत्याल शनिवार को कोटद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने सीओ कोटद्वार अनिल जोशी, स्टेशन मास्टर आशीष बिष्ट, रेलवे पुलिस फोर्स और जीआरपी के जवानों के साथ पूरे रेलवे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे की जमीन पर बनी अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। बताया कि रेलवे बाउंड्री को चार स्थानों से हटाकर रास्ते बनाए गए हैं, जो जल्द बंद कर दिए जाएंगे। रेलवे पटरी को क्रास कर आवाजाही करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया कि कोटद्वार की जीआरपी चौकी में मुकदमें सीधे दर्ज किए जाएंगे। चौकी जीआरपी के लक्सर थाने के तहत संचालित होगी। बताया कि कोटद्वार चौकी में एक उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल समेत छह लोगों का स्टाफ तैनात कर दिया गया है। उनके निवास और कार्यालय के लिए भवन तलाशा जा रहा है। जल्द ही चौकी वजूद में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें