फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैचिंग ग्राउंड के 40 पिटों में जल्द बनेगी जैविक खाद्य

Thu, 17 Mar 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
ट्रैंचिंग ग्राउंड - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नगरपालिका ने झूला-पुल स्थित ट्रैचिंग ग्राउंड में जैविक-अजैविक कूड़ा अलग करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इससे जल्द ही ट्रैचिंग ग्राउंड में बने चालीस पिटों में जैविक खाद्य बनने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को पालिका ने ग्राउंड में भरे कूड़े को जेसीबी से पीछे करवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दस हजार वर्ग फुट के ट्रैचिंग ग्राउंड में अत्यधिक कूड़ा होने के चलते पालिका उसमें जैविक-अजैविक कूड़ा अलग नहीं करवा पा रही थी। कूड़ा निस्तारण के लिए उसने जैविक खाद्य बनाने का निर्णय लिया।

इसके लिए उसने ग्राउंड में पंद्रह लाख की लागत से 40 पिटों का निर्माण करवाया। पिट तो बनकर तैयार हो गए परंतु ग्राउंड में कूूड़ा भरा होने की वजह से जैविक-अजैविक कूड़ा अलग करने के लिए जगह नहीं बची। इससे पिटों में जैविक खाद्य नहीं बन पा रही थी।
विज्ञापन


पालिका की बोर्ड बैठकों में भी किसी एक एनजीओ को कूड़ा छटाई का कार्य देने के लिए सहमति नहीं बन पा रही थी। एक एनजीओ का कार्य देखने के लिए सभासदों का प्रतिनिधिमंडल गया था। उसके कार्य से संतुष्टि न होने के चलते उसको कार्य नहीं दिया गया।

इससे कूड़ा छटाई का कार्य अधर में था। प्रशासनिक अधिकारियों के दौरों के बाद अधिकारियों ने पालिका को शीघ्र ही ग्राउंड में ही जगह बनाकर जैविक-अजैविक कूड़ा सफाई कर्मचारियों से अलग करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पालिका ने बृहस्पतिवार को ग्राउंड में जेसीबी चलाकर जगह बनानी शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर का कहना है कि जेसीबी चलनी शुरू हो गई है, जल्द ही पिटों में जैविक खाद्य बननी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें