फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: इंटर कॉलेज मोटाढाक को हरा हरा डेफोडिल्स ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 12 Jan 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय मवाकोट गेंद मेले में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

कोटद्वार। शंकर दत्त जोशी गेंद मेला समिति की ओर से मवाकोट गेंद मेला मैदान में सोमवार को तीन दिवसीय 122वां गेंद मेला शुरू हो गया है। इस मौके पर आयोजित अंतर विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियाेगिता के उद्घाटन मैच में डेफोडिल्स ने इंटर काॅलेज मोटाढाक को हराया।
गेंद मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि एएसपी चंद्रमोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि शिक्षक हुकम सिंह नेगी ने किया। उन्होंने वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया। बालक वर्ग के उद्घाटन मैच में डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने इंटर कॉलेज मोटाढाक को सीधे सेटों में 15-0, 15-6 के अंतर से हराया। बालिका वर्ग के पहले मैच में नवयुग पब्लिक स्कूल ने सरस्वती पृथ्वी विद्या मंदिर को 15-6, 15-3 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में राइजिंग सन पब्लिक स्कूल ने पृथ्वी विद्या मंदिर को 15-4, 15-7 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

रेफरी की भूमिका अंकित खंतवाल, विवेकानंद, अनीता बिष्ट, स्कोरर की भूमिका धीरेंद्र कंडारी ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल हरवेंद्र, नवीन केष्टवाल ने सुनाया। इससे पूर्व पूजा अर्चना के बाद विधिवत रूप से गेंद को मवाकोट मैदान में लाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर गेंद मेला समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत, संरक्षक हरेंद्र मणि जोशी, सुभाष चंद्र कोठारी, पितृशरण जोशी, पार्षद शशिकांत जोशी, प्रमोद बहुखंडी, संतोष जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें