फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति कर वसूलने का नोटिफिकेशन को वापस ले प्रदेश सरकार: नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने खाली पड़े भवनों से संपत्ति कर वसूलने के लिए नोटिफिकेशन जारी करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस संबंध में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। उन्होंने नोटिफिकेशन वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नगर निगम में शामिल 35 ग्रामसभाओं से अगले दस सालों तक कोई टैक्स न वसूलने की घोषणा की थी, लेकिन अब नोटिफिकेशन जारी कर संपत्ति कर वसूलने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते पूरा देश मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार व्यापारियों को राहत देने के बजाय उन पर संपत्ति कर वसूलने जा रही है। कहा कि यदि यह नोटिफिकेशन लागू हो जाता है, तो दूसरे चरण में सरकार आवासीय भवनों से भी कर वसूलेगी। कहा कि कांग्रेस पार्टी अगले 15 दिनों में इस नोटिफिकेशन के विरोध में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रेरित करेगी। इस मौके पर मेयर हेमलता नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें