फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश के तहत कोटद्वार में मेयर को हटाना चाहती है सरकार: प्रीतम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार साजिश के तहत कोटद्वार में मेयर को हटाना चाहती है। यदि प्रदेश सरकार ने मेयर को निष्कासित किया तो कांग्रेस पार्टी न्यायालय और सड़क पर भी लड़ाई लड़ेगी। कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को पैरों तले कुचल रही है। साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को खत्म किया जा रहा है। उत्तराखंड की जनता अब डबल इंजन और प्रचंड बहुमत की त्रिवेंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण भाजपा से छुटकारा पाना चाहती है।
विज्ञापन

रविवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने तीन सालों में जनता के साथ छलावा कर जो जनविरोधी नीतियां थोपी हैं, उसके परिणाम स्वरूप राज्य का जनमानस अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों पर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है। घर-घर शराब पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा प्रदेश और देश की जनता को छलती रही है, लेकिन अब जनता भाजपा के एजेंडे को समझ चुकी है। कांग्रेस पार्टी सरकार की जनविरोधी निर्णयों के विरोध में आगामी 26 फरवरी को हल्द्वानी में प्रदर्शन करेगी। कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो देवस्थानम श्राइन बोर्ड व डीडीए समेत सभी जनविरोधी निर्णयों को समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, कवींद्र ईष्टवाल, राजेंद्र शाह, विजय सारस्वत, धीरेंद्र प्रताप व विजय नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें