फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आरक्षण पदोन्नति बहाल करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को छठवें दिन भी जारी रही। कोटद्वार, लैंसडौन, धुमाकोट, बीरोंखाल, यमकेश्वर और सतपुली में अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोटद्वार में शनिवार को जनरल ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए, यहां उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। चेतावनी दी कि जब तक बिना आरक्षण पदोन्नति बहाली का शासनादेश उन्हें नहीं मिल जाता, तब तक हड़ताल नहीं रुकेगी।
प्रदर्शनकारियों में नगर संयोजक सरदार नरेश सिंह, गणेश गौड़, रूमा भारद्वाज, विनोद जोशी, योगेश रूबाली, उमेश कंडवाल, नवीन चंद्र, पुष्कर सिंह सुयाल, किशोर रौतेला, भारत सिंह नेगी, रवींद्र कुमार, नागेंद्र प्रसाद कोठियाल, उमेश चंद्र पांथरी, मोहित चौधरी, जितेंद्र बिष्ट, अरविंद जोशी, महेंद्र कुमार, संतोष कुमार, विनोद प्रसाद कोठियाल, विशेश्वर प्रसाद, दीपक सिंह रावत, प्रकाश सिंह भंडारी, शेखर चंद्र, मंजू शर्मा, मंजू रावत, कल्पना चौहान, मैत्रेयी धूलिया, सतीश सिंह, रेखा बलूनी, ऊषा चमोली, कुसुम जुयाल, बीना जखमोला आदि शामिल रहे। उधर, लैंसडौन, यमकेश्वर ब्लाक में बीडीओ, बीईओ कांडी के कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें