फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से हटाएं जाएं बांस के पेड़

Fri, 08 Jan 2016 06:30 PM IST
कोटद्वार/लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार-दुगड्डा मोटर मार्ग पर वन विभाग ने बांस के हजारों पौधे लगाकर जहां हाथियों को उनका प्रिय भोजन उपलब्ध करा दिया है, वहीं नेशनल हाईवे पर इससे हाथी और मानव के बीच संघर्ष को भी बढ़ावा मिल रहा है। आए दिन ट्रैफिक के बीच हाथियों का झुंड निकल आता है जिससे हादसाें का डर बना रहता है। जनप्रतिनिधियों ने हाईवे के किनारे से बांस के पेड़ हटाकर दूसरे पौधों को लगाने की मांग जिला प्रशासन और वन विभाग से की है।
विज्ञापन

 बीडीसी मेंबर रवींद्र सिंह बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधियों ने हाईवे पर हाथियों के झुंड के अचानक आ धमकने की वजह बांस का व्यापक पैमाने पर पौधरोपण बताया। उन्होंने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में वन विभाग को सड़क के दोनों ओर से दो सौ मीटर दूर तक बांस के पेड़ों को हटाकर अन्य छायादार पेड़ों को लगाने के आदेश वन विभाग को देने की मांग की। कहा कि वन विभाग की ओर से कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दोनों ओर बांस के अत्यधिक पेड़ लगवाए गए है, जो कि हाथियों का प्रिय भोजन है। भोजन की तलाश में हाथियों के झुंड हर दिन मंडराते रहते हैं। जिससे हाईवे पर हर समय बड़ी दुर्घटना होने और जानमाल के नुकसान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें