फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिखणीखाल के लिए जीएमओयू की बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमओयू ने रिखणीखाल के लिए नई बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह कोटद्वार से रिखणीखाल के लिए यह बस दो सवारियों को लेकर रवाना हुई। जीएमओयू जल्द ही कोटद्वार-पौड़ी-पातल रूट पर नई बस सेवा शुरू करेगा।
विज्ञापन

जीएमओयू अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि रिखणीखाल के लिए सोमवार से शुरू हुई बस कोटद्वार से दुगड्डा, ढौंटियाल से बाया बसड़ा, सौलखांद, पाणीसैंण होते हुए करीब दस बजे रिखणीखाल ब्लाक मुख्यालय पहुंची। रिखणीखाल से एक बजे यह इसी रूट से वापस कोटद्वार के लिए रवाना हुई। साढ़े तीन महीने बाद यह बस सेवा शुरू हुई है। उम्मीद है कि इस रूट पर सवारियों की संख्या बढ़ेगी। बताया कि कोटद्वार से चौबट्टाखाल होते हुए थलीसैंण, पोखड़ा बैजरों होते हुए थलीसैंण और कोटद्वार से सैंधार और पौड़ी के लिए चलाई गई बसों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जल्द ही कोटद्वार से पौड़ी और वहां से पातल के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है। इसकी समय सारणी एक दो दिन में घोषित कर दी जाएगी। सभी सेवाओं में कोरोना संक्रमणकाल के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन सख्ती से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें