कोटद्वार। संयुक्त समाज सेवी संगठन सनेह पट्टी से जुड़े किसानों ने सिंचाई विभाग से बाईं खोह नदी से सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने की मांग की।
बुधवार को सनेह क्षेत्र के लोेग सिंचाई विभाग के कार्यालय में पहुंचे और सिंचाई नहर में पानी नहीं आने पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के समक्ष नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सनेह क्षेत्र में खोह नदी से पानी की सप्लाई होती है लेकिन नहर में मलबा जमा होने के कारण क्षेत्र में अब पानी नहीं आ रहा है। खेतों में पानी नहीं जाने के कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने विभाग से क्षेत्र की सिंचाई गूल में बाईं खाेह नदी से पानी उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान समाजसेवी महानंद ध्यानी, मोहन सिंह रावत, रतन सिंह नेगी, सुल्तान सिंह रावत और रविंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद